


NEWS 13 प्रतिनिधि अमित चौधरी, हल्द्वानी:-
कोरोनकाल में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता, दीपक बल्यूटिया के द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों को समय समय पर राशन की किट मुहैया करायी जा रही है। इस ही कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने आज लगभग 300 जरूरत मंद परिवारों को राशन का वितरण किया गया। दीपक बल्यूटिया ने कहा कि उनके द्वारा लगातार गरीब लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है।
और जरूरतमंदों की मदद भी की जा रही है। क्योंकि कोरोनाकाल के इस महामारी के समय में एक दूसरे की सभी लोग मदद कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी भी लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। लगातार सभी असहाय व गरीब लोगों को मदद पहुंचाना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है और यह जिम्मेदारी कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बखूबी निभा रहा है।








