


NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-
विकास खण्ड कोटाबाग में आज ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल जिला अध्यक्ष क्षेत्रपंचायत सदस्य संघटन के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय मैं एकदिवसीय तालाबंदी कर विरोध जताया। ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने ब्लॉक कर्मचारियों पर निशाना साधते हुए बताया कि कर्मचारी सही समय पर कार्यालय नही आते है और जनप्रतिनिधियों के साथ व्यवहार भी ठीक नही है, और साथ ही बताया कि कुछ कर्मचारियों द्वारा ब्लॉक में अनिमितताओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे ब्लॉक कोटाबाग का माहौल खराब हो रहा है।
विकास खण्ड कोटाबाग के ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने बताया कि युवा कल्याण खेल विभाग के ब्लॉक कर्मचारी डी एन कांडपाल पर गंभीर आरोप भी लगाए है और कुछ अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरे ब्लॉक कोटाबाग को अनिमितताओं का अड्डा बना दिया गया है। रवि कन्याल ने बताया कि उनकी सरकार से मांग है कि ऐसे दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग और साथ ही इनको ब्लॉक कोटाबाग से स्थानांतरण किया जाय।
वही क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के जिला अध्यक्ष गंगा सामन्त ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यवहार जनप्रतिनिधियों के प्रति निन्दनीय है और साथ इनके द्वारा विकास कार्यो में अवरोध किया जाता है जिसके कारण जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यो मैं समस्या उत्पन्न होती है, सरकार को चाहिए कि ऐसे कर्मचारियों की अनदेखी ना करते हुए ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।








