उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र हिमरौल गांव में पत्नी ने की पति निर्मम हत्या।

NEWS 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

उत्तरकाशी में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति के सर पर कुल्हाड़ी से जबरदस्त प्रहार कर पति की निर्मम हत्या कर दी है इस घटना के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र के हिमरौल गांव में देर रात की यह घटना बतायी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमरौल गांव निवासी 22 वर्षीय जसपाल ने 2 साल पहले 21 साल की काजल से प्रेम विवाह किया था शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ सही चला लेकिन बाद में पति-पत्नी में अनबन होनी शुरू हो गई।

सोमवार की रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ बात इतनी बढ़ गयी की पत्नी ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पति के सिर पर दे मारी सर पर कुल्हाड़ी लगते ही जसपाल का सर फट गया और उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को मिलते ही नायब तहसीलदार जोगेंद्र चौहान देर रात को मौके पर पहुंचे इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर रेगुलर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या आरोपी काजल का मायका टिहरी जनपद के कंडीसौड़ क्षेत्र में है‌ मृतक जसपाल दैनिक मजदूरी का कार्य किया करता था फिलहाल राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *