गंगोलीहाट में आंगन में खेल रही ढ़ाई साल की बच्ची को उठा ले गया बाघ।

NEWS 13 प्रतिनिधि किशन पाठक, गंगोलीहाट:-

तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर जरमाल गांव के (छाता तोक) में विकास बहादुर की ढाई वर्षीय लड़की रीया जो कि आंगन में खेल रही थी उसे आंगन से बाघ उठाकर लें गया घटना 6:30 की बताई जा रहीं हैं।

जैसे ही ग्रामीणों को घटना का पता चला तो ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने फौरन वन विभाग को सुचना दी अभी ग्रामीणों के साथ वन सरपंच चन्द्र सिंह बच्ची की खोज बीन में लगें हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन क्षेत्राधिकारी भी मौके कै लिए रवाना हो गए हैं। अभी तक बच्ची नहीं मिल पाई है।इस घटना से पुरे क्षेत्र में दहसत का माहौल बन गया है। विकास बहादुर मुल रुप से नेपाल निवासी हैं वो यहां जंगल में लीसा निकालने का काम करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *