


NEWS 13 प्रतिनिधि सोमेश्वर:-
मंत्री रेखा आर्या द्वारा मैदान सोमेश्वर में बकरी वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें प्रत्येक बकरी पालक को दस बकरी और एक राजस्थानी सिरोही जाति का बकरा दिए जाने की शुरुआत की गई। पशुपालन विभाग से मुख्य पशुपालक अधिकारी डॉ रविंद्र चंद्र संस्था अध्यक्ष दीपक पांडे टीम लीडर कमल बजेथा सहित सहित अन्य सुविधा स्टाफ की भागीदारी रही।
मंत्री द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र में बकरी पालन को एक विकल्प बताते हुए पशुपालन विभाग कर्मचारियों एवं लाभार्थियों को बधाई प्रस्तुत की। कार्यक्रम सहभागिता में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता भट्ट मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी महामंत्री चंदन बिष्ट निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र जोशी बिशन सिंह रावत महिला मोर्चा अध्यक्ष लता पंथ विधायक प्रतिनिधि गोविंद जोशी विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी लाल सिंह बेजठा युवा युवा मोर्चा से अध्यक्ष नरेंद्र नेगी सहित पूरी टीम की भागीदारी रही।



