आम आदमी पार्टी के नेता व ऊधम सिंह नगर के पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष गिरफ्तार।

NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-

हाईस्कूल के नकली अंकपत्र से चुनाव लड़ने वाले ऊधम सिंह नगर के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयनगर दिनेशपु निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकपत्र बनवाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीता भी। और बाद में वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी चुने गए।

त्रिनाथ की नकली अंकपत्र से चुनाव लड़ने का खुलासा होने के बाद सात अक्तूबर 2020 को डीएम रंजना राजगुरु ने जिला पंचायतीराज अधिकारी को त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने त्रिनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अनेक धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पंतनगर थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि बुधवार को त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। रुद्रपुर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *