मुख्यमंत्री यहां से लड़ सकते हैं उपचुनाव, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दिए संकेत।

NEWS 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधनं के बाद से खाली है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ाने की पेशकश की है। इसके बाद से संगठन स्तर भी उपचुनाव-चुनाव को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि गंगोत्री विधानसभा सीट मुख्यमंत्री के लिए सबसे बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी चाहते है कि मुख्यमंत्री गंगात्री सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर यहां का प्रतिनिधित्व करे। कार्यकर्ताओं ने उनको पत्र देकर भी यह इच्छा जताई थी।

उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनको गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के हामी भरने के साथ स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताआ पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री रिकाॅर्ड मतों से चुनाव में जीत हासिल करेंगे। इससे पहले कोटद्वार विधायक और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा समेत सात विधायक मुख्यमंत्री के लिए अपनी विधानसभा सीट को छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *