यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने ख़राब पड़े पथ प्रकाशो की समस्या को लेकर नगर पालिका के खिलाफ पथ प्रकाश पोल के नीचे खड़े होकर किया प्रदर्शन।

NEWS 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़:-

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर द्वारा नगर में खराब पड़े पथ प्रकाशो की समस्या को लेकर नगरपालिका के खिलाफ शहर में लगे पथ प्रकाश पोल के नीचे खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की पिछले लंबे समय से शहर की अधिकतर पथ प्रकाश खराब पड़े है जिससे लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, यहां तक कि लोगो के द्वारा खराब हुई लाइट की बार बार शिकायत करने के बावजूद भी नगरपालिका द्वारा उन को सही नही करवाया जा रहा है, जो नगरवासियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है, 1 महीने से ज्यादा समय तक भी शिकायतों का निराकरण न होना अपने आप में नगरपालिका में बैठे लोगो की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।

लगभग सभी वार्डो और शहर में अधिकतर पथ प्रकाश खराब पड़े हैं, कुछ तो जल नही रहे और कुछ जल बुझ कर रात भर आंख मिचौली का खेल खेल रही हैं। युथ कांग्रेस ने चेतावनी दी की अगर जल्द नगरवासियों को इस समस्या से निजात नहीं दिलाया गया व पथ प्रकाश सही नही किए गए तो यूथ कांग्रेस नगरपालिका के खिलाफ आंदोलन छेड़ने हेतु बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *