


NEWS 13 प्रतिनिधि बागेश्वर:-
जनपद के कांडा में एक पिकअप वाहन जेठाई के पास सड़क से पलटकर खेतों में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक सहित दो लोगों गंभीर चोटे आई है। घायलों को कांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से प्राथमिक उपचार के बाद बागेश्वर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान उतारकर खाली लौट रहा वाहन आज शाम करीब 6 बजे जेठाइ के करीब अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरा। हादसे में ताछनी निवासी मनोज सिंह (28) वर्ष तथा कोईराली निवासी गिरीश सिंह रौतेला (32) वर्ष घायल हो गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर उन्हें तुरंत कांडा चिकित्सालय पहुंचाया गया।यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बागेश्वर के जिला चिकित्सालय रेफर किया जा रहा है।








