सोमेश्वर बोरारो घाटी में इस बार बंपर आलु की पैदावार हुई है, अपने परिश्रम का बेहतर परिणाम देख महिलाओं के खिले चेहरे।

NEWS 13 प्रतिनिधि सोमेश्वर:-

आजकल बोरारो घाटी में आलू खुदाई का कार्य जोर शोर से चल रहा है। महिलाओं के परिश्रम का परिणाम आ रहा है यहाँ का स्वर्ण आलू इसे ऐसे ही नही कहा जाता यह रंग से गुणों से सोना है। इस बार फसल सन्तोषजनक है क्योंकि इस बार महंगा बीज लगाया था। यहाँ का आलू पूरे देश मे प्रसिद्ध है और स्वदिस्ट होता है जिसको खरीदने के लिये लोग दूर दूर से आते हैं ताकुला ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख ललितमोहन दोसाद ने बताया कि इस बार लोगों ने महंगा बीज लगाया था तो मन मे भय भी था कि फसल खराब हो गई तो कर्जा कैसे चुकेगा।

परन्तु धरती माँ ने निराश नही किया। क्षेत्र में कोल्ड स्टोर की बहुत जरूरत है जिसके लिये वो प्रयासरत है उन्होंने उद्यान विभाग से अनुरोध किया है कि अगली बार समय पर अच्छा बीज काश्तकारों को उपलब्ध कराए। क्योंकि यह एक नगदी फसल है और काश्तकारों का घर चलाती है। तभी काश्तकार मेहनत करँगे। उन्होंने बन्दर सुअरों की रोकथाम के लिये मनरेगा के तहत चौकीदार नियुक्त करने का भी अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *