


NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-
भीमताल और नैनीताल के व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर उत्तराखंड सरकार से बाजार बन्द करने का काला कानून वापस लेने के साथ ही विरोध प्रदर्शन में राजकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का पुतला भी फूंका। भीमताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने अर्धनग्न होकर सरकार से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की पुरजोर तरीके से मांग की है। व्यापारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए लॉक डाउन में व्यापारियों को राहत देने की मांग की।
नैनीताल में भी उद्योग व्यापार मंडल मल्लीताल के व्यापारियों ने बाजार में इकठ्ठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। व्यापारी नेता किशन सिंह नेगी ने सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की है। व्यापारियों ने राजकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का व्यापारियों के खिलाफ बयानबाजी करने पर पुतला भी फूंका।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द किए हुए उन्हें डेढ़ महीने से अधिक का समय हो गया है। उनका व्यापार पूरी तरह से बंद है लेकिन अब जब स्थिति सामान्य हो रही है उसके बावजूद भी लॉक डाउन की अवधि राज्य सरकार बढ़ाते जा रही है। जिस कारण उनकी जमा पूंजी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। ब्यापारियो ने कहा अगर इस तरह के हालात रहे तो उनको रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। जिस तरीके से बैंक व्यापारियों पर दबाव बनाकर किस्त जमा करने को कह रहे हैं। वह गलत है। इसका वह विरोध करते हैं और राज्य सरकार जल्द से जल्द लॉक डाउन को खोलने की मांग करते हैं।






