मुनस्यारी के जन नेता व पिघलता हिमालय के प्रथम संपादक दुर्गा सिंह मर्तोलिया की 81 जयंती पर पहला जन नेता आवार्ड दिया जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया को।

NEWS 13 प्रतिनिधि कैलाश सिंह, मुनस्यारी:-

80 के दशक के मुनस्यारी के जन नेता तथा पिघलता हिमालय के प्रथम संपादक रहे दुर्गा सिंह मर्तोलिया की 81 वीं जयंती पर पहला जन नेता आवार्ड जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया को दिया गया। दिगड़ी ग्रुप ने इस पुरुष्कार को देने की घोषणा की। अब हर साल मुनस्यारी क्षेत्र की आवाज उठाने वाले जन नेता को यह अवार्ड दिया जायेगा।

मुनस्यारी क्षेत्र के कुछ सामाजिक सरोकार वाले लोगों ने दिगड़ी नाम से ग्रुप बनाया है। यह ग्रुप असहाय लोगों तथा होनहार छात्रो को मदद करता है। कोरोना तथा दैवीय आपदा में प्रभावितो को हमेशा मदद करती आ रही है।

80 (अस्सी) के दशक में मुनस्यारी क्षेत्र में मोटर मार्ग, बर्फ हटाने के लिए डोजर, महिला अस्पताल सहित कई चर्चित आंदोलन चलाने वाले दुर्गा सिंह मर्तोलिया की जयंती पर दिगड़ी ग्रुप की वर्चुवल बैठक में तय किया गया है कि हर साल दुर्गा दा की संघर्ष की भूमि में जन संघर्ष करने वाले एक जन नेता को यह आवार्ड दिया जायेगा।

इस बहाने दुर्गा दा की स्मृति में प्रति वर्ष एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें उनके अतीत के संघर्षो को याद करने के साथ ही नये संघर्षो को भी धार दी जाएगी। इसके लिए उनके द्वारा अपने मित्र आनंद बल्लभ उप्रेती के साथ दैनिक समाचार पत्र के रूप में निकाले गए पिघलता हिमालय को पार्टनर बनाया गया है।

दिगडी़ ग्रुप के नरेन्द्र सिंह जंगपांगी ने बताया कि 1964 में डी.एस.बी नैनीताल के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे दुर्गा सिंह मर्तोलिया ने 1978 में पिघलता हिमालय समाचार पत्र शुरु किया। एक बार इस अखबार को दैनिक समाचार पत्र का स्वरुप दिया गया। 80 के दशक में दुर्गा दा के नेतृत्व में मुनस्यारी में हुए चर्चित आंदोलन ने क्षेत्र के विकास को नया आयाम दिया था।

जंगपांगी ने बताया कि इस दौर में दुर्गा दा की परमपंरा को जीवंत रखने वाले जन नेताओ को यह आवार्ड दिया जायेगा। 11 हजार रुपये की नगद धनराशि दी जाएगी। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि आवार्ड के लिए मिली 11 हजार की धनराशि को वे अपने जिला पंचायत क्षेत्र के 11 विद्यालयो के एक – एक होनहार गरीब छात्रा को एक हजार रुपये देकर इस राशि को खर्च करेंगे। इसके लिए मर्तोलिया ने दिगड़ी ग्रुप का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *