


NEWS 13 प्रतिनिधि रूद्रप्रयाग:-
आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
दुनियाभर में 5 जून के दिन हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।
वहीं आज थाना गुप्तकाशी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस गुप्तकाशी तथा व्यापार मंडल गुप्तकाशी और ब्लाक प्रमुख कनिष्ठ व जिला पंचायत सदस्य और गणमान्य व्यक्तियों के साथ पर्यावरण दिवस मनाते हुए वृक्षारोपण किया। वहीं इस अवसर पर व्यापार मंडल गुप्तकाशी अध्यक्ष मदन सिंह रावत, चुन्नीलाल, सुरेश तिवारी, शैलेंद्र सिंह कोटवाल ब्लॉक कनिष्ठ प्रमुख और गणेश तिवारी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान एसओ अजय कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए कहा गया।






