कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उत्तराखंड ने मारी बाजी देश में मिला शीर्ष स्थान।

NEWS 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उत्तराखंड ने बाजी मारी है। नीति आयोग द्वारा जारी पूरे भारत के राज्यों की पुलिस की रैंकिंग में उत्तराखंड पुलिस को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। आठ बिंदुओं के आधार पर सतत विकास लक्ष्यों के लिए बनाई गई सूचकांक (एसडीजी) इंडिया सूचकांक 2020-21 रिपोर्ट में प्रदेश को 100 में से 86 अंक मिले हैं। सूची में गुजरात दूूसरे और मिजोरम तीसरे स्थान पर है।

नीति आयोग ने शुक्रवार को ही यह रिपोर्ट जारी की है। एसडीजी रिपोर्ट के शीर्षक 16 में कानून और शांति व्यवस्था, न्याय और सुदृढ़ संस्थानों के विकास को महत्व दिया गया है। एसडीजी इंडिया इंडेक्स में समस्त प्रदेशों और केंद्र शासित क्षेत्रों की सामाजिक आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रगति को मापने के साथ साथ इनका आंकलन भी नीति आयोग द्वारा किया जाता है।

अगर सभी सभी श्रेणियों को इकठ्ठा कर के देखा जाए तो उत्तराखंड को पूरे देश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि से उत्तराखंड पुलिस के साथ ही सभी विभागो का मनोबल बढ़ा है। डीजीपी अशोक कुमार ने नीति आयोग को धन्यवाद व्यक्त करने के साथ साथ इस उपलब्धि का श्रेय सरकार के समर्थन और पुलिस के हर अधिकारी और कर्मचारी के मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा आगे भी इसी तरह के प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *