सोमेश्वर के चनोली लखनाडी ग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत बांटी आवश्यक सामग्री।

NEWS 13 प्रतिनिधि सोमेश्वर:-

सोमेश्वर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सफलतापूर्वक ऐतिहासिक कार्यकाल को 7 (सात) वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड राज्य की महिला सशक्तिकरण व बाल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रेखा आर्या जी के आवाहन पर विधानसभा सोमेश्वर के सोमेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोनाकाल में प्रभावित कंटेमेंट जॉन ग्राम पंचायत- लखनाड़ी में 60 जरूरतमंद परिवारों को एवम ग्राम पंचायत – चनोली में 13 जरूरतमंद परिवारों को इस कोरोनाकाल में खाद्य सामग्री (आटा ,दाल, तेल, मसाले,) उपलब्ध करवाई।

साथ ही क्षेत्रीय विधायका व उत्तराखंड सरकार में मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने ग्रामवासियों से वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये उनका हाल चाल जाना एवं हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य उमा वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशन रावत, ग्राम प्रधान लखानाड़ी कुंदन रावत, पूर्व ग्राम प्रधान राम सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान नन्दन गिरी, पंकज जोशी, दीपांशु खाती, सुरेश बोरा, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *