जी.बी, पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल के निदेशक का कोरोना संक्रमण से निधनं।

अल्मोड़ा:- जी.बी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा के निदेशक डॉ आरएस रावल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कोरोना पॉजिटिव थे।बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।जानकारी के अनुसार डॉ रावल का लगभग दो सप्ताह से स्वास्थ्य ठीक नही चल रहा था। लेकिन अल्मोड़ा में रैपिड टेस्ट में उनका कोरोना सैंपल निगेटिव पाया गया था। बाद में उन्हे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। और बरेली के अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था उनकी हालत में धीरे—धीरे सुधार आ रहा था लेकिन शुक्रवार देर रात अचानक उनकी हृदय गति रूकने उनका निधन हो गया।बताया जा रहा है कि जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल अल्मोड़ा में करीब 2 दर्जन के आसपास कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाये गये है। इनमें वै​ज्ञानिक शोधार्थी और कर्मचारी शामिल है। हॉस्टल सील किया गया है और कई लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *