जिला समाज कल्याण अधिकारी बागेश्वर का हुआ आकस्मिक निधनं।

NEWS 13 प्रतिनिधि बागेश्वर:-

बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी बीसी जोशी (59 वर्ष) का आकस्मिक निधनं हो गया है। जोशी कोरोना संक्रमित थे। जिनका आज सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल में निधनं हो गया है। जोशी को 17 मई से कोरोना संक्रमित होने के बाद एसटीएच हल्द्वानी में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

जिनका आज सुबह 6 बजे निधनं हो गया। जोशी अपने पीछे पत्नी एक पुत्र तथा दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी जोशी की एक पुत्री की शादी 31 मई को होनी तय हुई थी। उनके निधनं पर जिलाधिकारी विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायत ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विक्रम शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिंष्ट, समाज कल्याण विभाग के महेश तिवारी आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *