


NEWS 13 प्रतिनिधि गणेश जोशी, चौखुटिया:-
चौखुटिया विकासखंड के चंथरिया रेंज अंतर्गत जमणिया के हरियागाड पर चौखुटिया – कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के समीप बुधवार प्रातः तारबाड में फंसा तेंदुआ देखा गया। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची, वन विभाग की टीम व तहसील प्रशासन ने लगभग 2 बजे तेंदुए को ट्रैकुलाइजर कर पिंजडे में अल्मोडा़ ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमणिया मुख्य मोटर मार्ग के समीप बुधवार प्रातः ग्रामीणों ने तारबाड़ में फंसे एख तेंदुए की गर्जने की आवाज सुनी। जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग चंथरिया रैंज व तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर। तहसील प्रशासन स्थानीय थाना पुलिस के साथ ही चंथरिया व जौरासी रेंज के वन अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे, चंथरिया रेंज से विभाग द्वारा पिंजडा मंगाया गया। जबकि ट्रेंकुलाइजर टीम के सदस्य अल्मोड़ा से लगभग डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे तथा 2(दो)बजे तारबाड में फंसे तेंदुए को ट्रेकुलाइजर कर पिजड़े में रख अल्मोड़ा को ले गए।
इस दौरान मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ भी एकत्रित रही। रेस्क्यू करने में मुख्य रूप से अल्मोड़ा से पहुंचे रैस्क्यू इंचार्ज भुवन चंद आर्य व मदनमोहन पाण्डे ने ट्रेंकुलाइजर कर तेंदुए को बेहोश किया। जबकि मौके पर नायब तहसीलदार हेमंत मेहरा, राजस्व उपनिरीक्षक नितिन चौधरी, मनीष बिष्ट, ईश्वर चंद, रौतेला, शेखर चंद, सोनिया, शंकर गिरी, अंकित बडोनी तथा वन विभाग रेंज चंथरिया व जौरासी से विक्रम कैड़ा उपरेंज अधिकारी चंद शेखर त्रिपाठी वन दरोगा, हीरा सिंह ,संजय रावत, आनंद बल्लभ बुधानी ,बहादुर सिंह, रमेश पाण्डे रहे।



