


NEWS 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-
श्री अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान मिशन हौसला दिन – प्रतिदिन हर जरूरतमंद के लिए उम्मीद की किरण बनता जा रहा है, तो वहीं अल्मोड़ा पुलिस भी अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रही है। इसी क्रम में दिनांक 17/मई/20 21 को मीडिया सैल के माध्यम से थानाध्यक्ष लमगड़ा को सूचना मिली कि ग्राम सांगड निवासी एक महिला को अपने बच्चे के लिए इस कर्फ्यू में दूध नही मिल पा रहा है, जिसके द्वारा दूध के लिए मदद मांगी गई है। इस सूचना पर श्री सुनील बिष्ट थानाध्यक्ष लमगड़ा ने त्वरित कार्यवाही कर HPU कर्म गण का0 विजय कुमार व का0 गोविंद राणा के माध्यम से दूध की व्यवस्था कर उनके घर जाकर दूध उपलब्ध कराया।
तथा लमगड़ा थानाध्यक्ष द्वारा दुग्ध संघ अध्यक्ष के साथ समन्वय स्थापित कर महिला की समस्या के संबंध में अवगत करते हुए, लमगड़ा दुग्ध संघ अध्यक्ष द्वारा प्रतिदिन महिला को 1 माह तक दूध निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर दी गई है। महिला द्वारा पुलिस के इस कार्य हेतु आभार व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।






