मुनस्यारी विकास खंड मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए बचाव के लिए की समिति गठित।

NEWS 13 प्रतिनिधि कैलाश कोरंगा, मुनस्यारी:-

मुनस्यारी विकास खण्ड मुख्यालय में कोविड की बढ़ती रफ्तार पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुनस्यारी के कार्य कर्ताओं ने बचाव कार्य के लिए समिति गठित कर बचाव कार्य प्रारम्भ कर दिया है। संघ के विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख नवीन चन्द्र शर्मा के दिशा निर्देशन में आज विकास खण्ड कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विवेकानंद विद्या मन्दिर, बाजार में कुछ स्थानों पर सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया।

बचाव कार्य मे अपनी विशेष भूमिका निभा रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश नेगी ने बताया कि यह कार्य कोविड के प्रभाव समाप्त होने तक जारी रखा जायेगा।सेनेटाईजेशन, नि:शुल्क मास्क वितरण के साथ -साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है।स्थानीय लोगों द्वारा संघ के इस कार्य की सराहना की जा रही है।

संघ कार्यकर्ता महेन्द्र राम, गणेश धामी, त्रिलोक सिंह तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के किशन प्रकाश वर्मा,नगर अध्यक्ष हर्षित पन्त ,जतिन धर्मशक्तू, सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख ने इस दौरान लोगों से अपील की कि कोविड को निष्प्रभावी होने तक सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादी विवाह आदि आयोजनों में जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *