मुख्यमंत्री ने लिया आपदा प्रभावित देवप्रयाग के घटना स्थलों का जायजा।

NEWS 13 प्रतिनिधि टिहरी:-

मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्र देवप्रयाग में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और कहा हर सम्भव सहायता दी जाएग मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर जायजा लिया और जिलाधिकारी को प्रभावितों को अनुमन्य सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ.धन सिंह रावत व विधायक विनोद कण्डारी एवं जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव और एस०एस०पी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया मुख्यमंत्री ने देवप्रयाग में प्रस्तावित कोविड केयर सेंटर और नई तहसील का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *