मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति ने कवि नवीन चन्द्र त्रिपाठी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि:-

कवि नवीन चन्द्र त्रिपाठी अग्निहोत्री नहीं रहे। 18 अप्रैल 1939 को अल्मोड़ा के मल्ला चौसार मोहल्ले में जन्मे नवीन चन्द्र त्रिपाठी अग्निहोत्री ने एक कवि के रूप में ख्याति अर्जित की। उनकी रचनाएं आकाशवाणी अल्मोड़ा से प्रसारित हुई। कई रचनाएं सामूहिक काव्य संग्रह व पत्रिकाओं में समय समय पर प्रकाशित हुई।

नवीन चन्द्र त्रिपाठी जी ने कलेक्ट्रेट में नौकरी की वह कई वर्ष पूर्व रिटायर हो चुके थे। त्रिपाठी जी पिछले पांच वर्षों से ब्रेन हेमरेज से पीड़ित थे । 20 अप्रैल 2021 को उनका देहांत रुद्रपुर में हुआ। रुद्रपुर में वह अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। उनकी बेटी ने उनके जाने की सूचना दी। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति की ओर से हम उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *