


NEWS 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी:-
नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के डालकन्या में आज बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीगिर इस हादसे में मां-बेटे सहित तीन अन्य लौगो की की मृत्यु हो गई।
साथ ही सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्व पुलिस ओखलकांडा ने शवों का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की तथा घायलों को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा ने घायलों को ओखलकांडा अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी भेजा। तीन घायलों का उपचार ओखलकांडा के अस्पताल में हो रहा है।
पटवारी मो० सकील अहमद ने बताया कि रविवार को बोलेरो कार संख्या यूके 04सी 8107 हल्द्वानी से गौनियारो के लिए जा रही थी। अचानक डालकन्या में बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसमें सवार गोमती देवी 29 वर्ष पत्नी त्रिलोक सिंह निवासी अमोड़ी जिला चंपावत व गौरव सिंह 5 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी अमोड़ी एवं चालक महेश आर्य 33 वर्ष निवासी गौनियारो की मौके पर ही मौत हो गई। गोमती देवी पंजाब से ल्वाडध डोबा अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी।
इसके अलावा राजदीप सिंह 7 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी अमोड़ी जिला चंपावत मोहन सिंह, विनोद जगदीश निवासी गौनियारो ओखलकांडा एवं हयात सिंह मटियाली महिपाल आर्य व जगदीश आर्य सभी निवासी ल्वाड़ डोबा घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से राजस्व पुलिस ने शवों व घायलों को खाई से निकाला। विधायक कैड़ा की सूचना के बाद 108 की मदद से घायलों को ओखलकांडा के अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जबकि तीन घायलों का उपचार ओखलकांडा अस्पताल में चल रहा है। विधायक कैड़ा ने मृतकों का पोस्टमार्टम ओखलकांडा में करने के लिए डीएम से वार्ता की। जिसके बाद मृतकों का पोस्टमार्टम ओखलकांडा में ही किया जा रहा है।








