रामनगर मे सात अलग-अलग वाहनों से वसुला 1.65 लाख का जुर्माना।

NEWS 13 प्रतिनिधि रामनगर:-

ये बात सर्व बिदित है कि क्षेत्र में अवैख खनन धड़ल्ले से चलता है। इसी अवैध उपखनिज को छिपाने के लिए लगभग सभी ट्रक व कैंटर वाले चालक कागजों में कम और और वाहनों में अधिक उपखनिज भरकर ले जाते हैं। ऐसे ही सात कैंटरों को पहाड़ जाते समय मोहान में पकड़ लिया गया। जिनसे डेढ़ लाख रुपए से भी अधिक दंड वसूला किया गया।

रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के रेंजर ललित मोहन जोशी मोहान में चेकिंग कर रहे थे।तभी सात कैंटरों को चेकिंग के लिए रोका गया। जब कागजातों और पीछे भरे उपखनिज की जांच की तो तो मामला अलग ही सामने आया।

कागजों में उपखनिज की जो मात्रा 80 क्विंटल अंकित की हुई थी। वही मात्रा असलियत में काफी जायदा थी। मतलब तीन वाहनों में 30-30 क्विंटल तीन वाहनों में 20-20 क्विंटल व एक वाहन में 15 क्विंटल उपखनिज अधिक भरा हुआ था। वन विभाग की टीम ऐसी चोरियों के लिए ही घात लगाए बैठी थी। इतने में ही सात कैंटरों को पकड़ लिया गया।

फिर रोक कर उन पर जुर्माना लगाया गया। जानकारी के अनुसार वन अधिनियम के तहत वाहन चालकों से अवैध उपखनिज ले जाने के लिए 1.65 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। थोड़ा पीछे जाकर आपको बता दें कि यह उपखनिज स्टोन क्रशर से वाहनों में भरा जाता है। अधिकतर देखा गया है कि कोसी नदी से चुराए गए अवैध उपखनिज को ठिकाने लगाने के लिए वाहनों में क्षमता से अधिक उपखनिज भरकर भेजा जाता है। अतिरिक्त उपखनिज अवैध की श्रेणी में आता है। वन बीट अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि जुर्माना वसूलने के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *