


NEWS 13 प्रतिनिधि सोमेश्वर:-
वरिष्ठ पत्रकार कुंवर भाकुनी को मातृ शोक हुआ है उनकी माता कमला देवी का निधन 99 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक आवास ग्राम खीराकोट चनौदा में हुआ। उन्होंने शुक्रवार की सुबह 3:15 बजे अंतिम सांस ली। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कुंवर भाकुनी की माता कमला देवी खीराकोट गांव सहित चनौदा क्षेत्र में सबसे उम्र दराज महिला थी। उनके निधन पर क्षेत्र में व उनके परिजनों में शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार सोमेश्वर के श्मशान घाट में किया गया। जहां उनके पुत्रों भुवन चंद्र सिंह भाकुनी, त्रिलोक भाकुनी, कुंवर भाकुनी और पौत्र भरत भाकुनी ने मुखाग्नि दी। कमला देवी अपने पीछे 4 पुत्रों और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनकी शव यात्रा में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रणजीत नयाल, पत्रकार भूपाल बोरा, नरेन्द्र मोहन नयाल, दिनकर जोशी, जगत सिंह बोरा, हीरा भाकुनी, बहादुर बोरा, हरीश भाकुनी, केशर सिंह दोसाद, आनन्द सिंह, राजू बोरा, गिरीश चन्द्र जोशी आदि लोग सम्मिलित हुए।



