


NEWS 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-
अल्मोड़ा में कोरोना की बेहद ख़तरनाक लहर का असर दिखाई देने लगा है। अल्मोड़ा जिले मे बीते 12 घंटों में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में सल्ट से कौशल्या देवी उम्र 55 साल, अल्मोड़ा से अनिल पुनेठा उम्र 55 साल, चगेठी से महेंद्र सिंह उम्र 42 साल, कांडे से राधिका देवी उम्र 76 साल, सोमेश्वर से बसंती देवी उम्र 71 साल तथा चौना एवं चौखुटिया से 43 साल के जय प्रकाश आर्य शामिल हैं। मृतकों में अल्मोड़ा जिले के विकासखंड लमगड़ा में कार्यरत शिक्षक अनिल पुनेठा भी शामिल हैं। वह भारत ज्ञान विज्ञान समिति से भी जुड़े थे। उनके निधन पर कई सारे संगठनों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।








