


NEWS 13 प्रतिनिधि बागेश्वर:-
जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में covid-19 के तहत चलाया गया जन जागरूकता अभियान जिसमे बागेश्वरवासियों से प्लाज्मा दान करने, मास्क लगने, हेंड सेनेटाइज करते रहने, उचित दूरी बनाए रखने, अनावश्यक बाहर नही निकलने व अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य में covid-19 के लक्ष्ण दिखने पर तत्काल नजदीकी डॉक्टर को दिखने की अपील की गई।
जिस कार्यक्रम में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता, रोहित खैर नगर अध्यक्ष, उमेश मनराल जिला वरिष्ठ महासचिव, रिजवान खान जिला वरिष्ठ महासचिव, जयदीप कुमार छात्र संघ उपाध्यक्ष, विशाल रावत, संस्कार भारती, संजय उपाध्याय मौजूद रहे।








