सोमेश्वर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में हो रही अराजकता, बालात्कार, हत्या पर किया विरोध।

NEWS 13 प्रतिनिधि सोमेश्वर:-

भाजपा मण्डल सोमेश्वर मे आज भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह कैड़ा और मण्डल अध्यक्ष खड़कसिंह नेगी के नेतृत्व मे पश्चिम बंगाल मे टीएमसी (ममता बनर्जी की पार्टी) द्वारा चुनावी रंजिश जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं पर खुलेआम मारपीट, हत्या कर अराजकता का खेल खेला जा रहा है।

उसी के विरोध मे भाजपा द्वारा पूरे देश के प्रत्येक तहसील स्तर तक विरोध प्रदर्शन किये जाने के समर्थन में सोमेश्वर मे भी भाजपा के  कार्यकर्ताओं द्वारा सोशियल दूरी का ध्यान रखते हुए यानि कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिसमें मण्डल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कैडा, महामंत्री उमेश मेहरा, डा. देवेंद्र जोशी, भूपाल मेहरा, गणेश मेहरा, ललित दोसाद, नंदन गोस्वामी, नरेंद्र नेगी, पंकज बजेली आदि प्रमुख लोग सामिल थें। सोमेश्वर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *