


रील से रियल हीरो बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इस बार भी लगातार लोगों को मेडिकल के साथ साथ अन्य तरह की मदद पहुंचा रहे हैं।
इस बार वह देहरादून की गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। देहरादून की एक महिला ने सोनू सूद से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मददत की गुहार लगाई। जिसके कुछ देर बाद ही सोनू ने महिला के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर दी।
यह जानकारी सोनू ने महिला के ट्वीट को रीट्वीट कर दी और लिखा हो गया। बीते दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी।
जिसके एक दिन बाद ही सोनू ने व्यवस्था करा दी। व्यक्ति ने ट्वीट कर लिखा की महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है। ऐसे में महिला को ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की बेहद सख्त आवश्यकता है।



