अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में शूरु हुई अल्ट्रासाउंड सेवाएं।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ मेडिकल कॉलेज में 6 दिसंबर 2024 से अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू हो गई। डॉक्टर प्रतिभा ने 5 दिसंबर को रेडियोलॉजी विभाग का कार्यभार संभाल लिया है जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि अब नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।इस उपलब्धि के पीछे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की वर्षों की मेहनत और दृढ़ संकल्प है। उन्होंने लगातार इस विषय को प्राथमिकता दी प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर इस सुविधा को अल्मोड़ा में लाने का मार्ग प्रशस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य में खस्ताहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास का किया घेराव।

संजय पाण्डे ने कहा मेरा सपना है कि हर व्यक्ति को समय पर इलाज और सुविधाएं मिलें ताकि कोई भी मरीज स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में न रहे। अल्ट्रासाउंड सेवाओं के शुरू होने से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें अन्य शहरों में जाकर महंगी और समय-साध्य जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कदम स्थानीय जनता के लिए वरदान साबित होगा।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

रेडियोलॉजी विभाग के शुरू होने से न केवल मरीजों को लाभ मिलेगा बल्कि यह अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की सेवाओं
को भी और सशक्त बनाएगा। यह कदम क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को आत्मनिर्भर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

यह भी पढ़ें 👉 युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में लगा ली फांसी।

स्थानीय निवासियों ने इस प्रयास के लिए संजय पाण्डे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही यह बदलाव संभव हुआ है। इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *