चमोली के इस लाल को उत्तर प्रदेश सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

 लखनऊ/उत्तर प्रदेश सरकार ने चमोली जिले के जोशीमठ निवासी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) योगेन्द्र डिमरी को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में उधम उत्तराखंड में उधम सिंह नगर व नैनीताल के 12 अधिकारी विजिलेंस के रडार पर है, पढ़िए क्या है पूरा मामला। नगर व नैनीताल के 12 अधिकारी विजिलेंस के रडार पर है, पढ़िए क्या है पूरा मामला।

अजेंद्र ने कहा कि देश की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी भारतीय सेना की मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद से सेवा निवृत हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में हुआ मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब।

लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने भारतीय सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया है।उन्हें बेहतर सैन्य सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल व विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *