उत्तराखंड के 11 जिलों में आज भी होगी झमाझम बारिश ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के 11 जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, झोंकेदार हवाओं को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज 8 मई वृहस्पतिवार को उत्तराखंड के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 केदारनाथ मार्ग पर पुलिस ने 15 किलो मटन के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफतार।।

वहीं दूसरी ओर पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली के साथ ही रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ बारिश के तीव्र दौर और ओलावृष्टि की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं। इन सभी जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत के साथ ही देहरादून जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी में कार गिरी गहरी खाई में सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई मौत।

इन जिलों में झोंकेदार हवाओं और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल राज्य में 11 मई तक पश्चिमी विक्षोंभ की एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज वृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, गांजा तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन थाना देघाट और भतरौजखान में 06 तस्कर दबोचे गये।

वहीं बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *