त्योहारों के बीच यहां गांव में छाया मातम भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 5 गंभीर घायल।

न्यूज 13 ब्यूरो

उत्तर प्रदेश/ बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मुजरिया गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह-सुबह लगभग सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। इसी बीच पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉 यहां सिपाही ने अपनी मंगेतर महिला सिपाही के सामने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।

नोएडा से दीपावली के लिए घर लौट रहे थे सभी

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो सवार लोग नोएडा में काम करते थे। ये सभी लोग दिवाली मनाने के लिए टेंपो बुक करके वहां से अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉 आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी।

सुबह लगभग सात बजे इनका टेंपो मुजरिया गांव के समीप पहुंचा। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत दिशा से ट्रैक्टर आ रहा था जिससे टेंपो टकरा गया। इसी बीच पीछे से आ रही कार भी डिवाइडर से टकरा गई।

टेंपो के उड़े परखच्चे

ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग वहां जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉 10 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया श्री केदारनाथ धाम।

मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।
मृतक
पाना देवी, सुषमा, कन्हई, अतुल, शीनू व कार्तिक शामिल है।

घायल

1- कप्तान सिंह, टेंपो चालक मनोज, मेघ सिंह, धर्मवीर, व अमन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *