उत्तराखंड में एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ होगी हल्की बर्फबारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने नई अपडेट जारी करते हुए तीन और चार अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली जिले के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं हल्की बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई है जबकि तीन अप्रैल को राज्य के पिथौरागढ़ जिले में भी मौसम में बदलाव के संकेत है यहां उच्च हिमालय क्षेत्र में बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है।

यह भी पढ़ें 👉 गंगोलीहाट, तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग वृद्ध महिला की जिंदा जलाकर हुई दर्दनाक मौत।

मौसम विभाग के मुताबिक इसके अलावा अन्य जिलों में 4 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। अप्रैल महीने का पहला सप्ताह भी गर्मी भरा रहने वाला है। अगले दो दिनों में राज्य का मौसम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।इस बार अप्रैल और मई महीने में गर्मी के नए रिकॉर्ड भी बन सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्म हवाएं चलने से परेशानी बढ़ने की आशंका है। देहरादून में सोमवार को तेज धूप खिली रही। जिससे तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां लोहाघाट डिपो की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त वस मे 12 यात्री थे सवार।

यहां तक कि मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को देहरादून का तापमान रविवार की अपेक्षा कुछ कम रहा लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें 👉 प्री वेडिंग के बहाने युवती को उत्तराखंड घुमाने लाया युवक यहां युवती से कई बार जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध और अब शादी से इन्कार पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री बढ़कर 34.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान बढ़ोतरी के साथ 25.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक 9.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *