देहरादून/ उत्तराखंड का मौसम यदि इसी प्रकार से रहा तो आने वाले वक्त में किसानों के लिए परेशानी पैदा हो सकती है पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में बरसात न होने के कारण गेहूं की फसल जहां बरसात का इंतजार कर रही है वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी बरसात और बर्फबारी नहीं होने के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच रही है इन सबके बीच राज्य में अगले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिससे पारा सामान्य से कम हो सकता है।
उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पढ़ने लगी है। 2 दिन की बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।मौसम शुष्क होने के चलते दिन के समय सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है वहीं रातें भी बेहद सर्द हो गई हैं। हल्के कोहरे के कारण देहरादून का न्यूनतम तापमान अब तक सबसे कम दर्ज किया गया है।
गुरुवार की रात 3 साल में सबसे सर्द रही इस दौरान देहरादून का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को देहरादून में सुबह से धूप खिली रही जबकि दोपहर के वक्त
आंशिक बादल मंडराने लगे। इसके बाद शाम को ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।
फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून सहित कहीं कहीं आंशिक बादल छाने की संभावना है जबकि रात के वक्त पाला पड़ने से लोगों की परेशानियां बढ सकती हैं। वहीं सुबह के वक्त हल्का कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधमसिहनगर का अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा।