पकड़ा गया बेतालघाट विकास खंड में महिला को अपना निवाला बनाने वाला बाघ।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ जनपद के कोटाबाग विकासखंड के ओखलढुंगा गांव में बीती 7 जनवरी की शाम किसी हिंसक वन्य जीव ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया था। इधर इस घटना के बाद शुक्रवार 10 जनवरी की रात में एक रॉयल बंगाल टाइगर प्रजाति का बाघ घटनास्थल पर लगाये गये पिंजरे में फंस गया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के लिए तत्कालीक मौसम का पूर्वानुमान जारी इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी।

ओखलढुंगा गांव रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज में आता है जबकि महिला को हिंसक वन्य जीव ने घर से मात्र लगभग 200 मीटर दूर ही कोसी रेंज के जंगल में अपना शिकार बनाया था। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक वन कर्मी की भी पिटाई कर दी थी। अब बाघ कोटा व कोसी वन क्षेत्र की सीमा पर पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर की खान अधिकारी जिग्यासा बिष्ट हुई सस्पेंड।

वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र ध्यानी ने बताया कि पकड़ा गया बाघ 8 से 10 वर्ष की आयु का पूर्ण वयस्क एवं नर बाघ है। घटना के बाद से ही यह बाघ वन विभाग के कैमरों में भी देखा जा रहा था। पकड़े गये बाघ को वन विभाग की टीम पकड़कर ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर ले गयी है। आगे जांच के बाद ही पुष्टि होगी कि क्या यह वही एवं नरभक्षी बाघ है जिसने महिला को अपना शिकार बनाया था। बहरहाल बाघ के पकड़े जाने से ग्रामीण स्वयं को भयमुक्त मान रहे हैं और उन्होंने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *