बागेश्वर की ग्राम प्रधान कविता गोस्वामी व देहरादून की जोशी गोठान की ग्राम प्रधान निकिता चौहान को, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित।

न्यूज़ 13 ब्यूरो नई दिल्ली

न्यूज़ 13 ब्यूरो दिल्ली/ उत्तराखंड को गौरवान्वित करती खबर है उत्तराखंड की दो महिला ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है।बताया जा रहा है कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिनांक 4 मार्च 2023 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 समारोह में इन दोनों को सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल, होली में मचाया हुडदंग तो खैर नहीं, पुलिस ने वीडियो जारी करके दिया संदेश।

ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ” विमेन चैंपियन” को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। बजिस में उत्तराखंड राज्य की 2 ग्राम प्रधानों निकिता चौहान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जोशी गोठान देहरादून एवं कविता गोस्वामी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बागेश्वर को भी सम्मानित किया गया है। उन्हें स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां अनियंत्रित डंपर ने विधायक की कार को मारी टक्कर।

इस कार्यक्रम में देश की अट्ठारह चयनित विमेन चैंपियंस को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें ओडीएफ प्लस गांव गोवर्धन बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्रे-वाटर या मल कीचड़ प्रबंधन के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *