मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट किया जारी।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/उत्तराखण्ड मौसम अपडेट>>> उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है
राज्य के पर्वतीय जिलों में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद शीत लहर बढ़ने की संभावनाये अगले दो दिन मौसम रहेगा राज्य भर में साफ। उत्तराखंड में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों के अलावा हर्षिल, हेमकुंड साहिब, औली के साथ कुमाऊं मंडल में मुनस्यारी, बागेश्वर, नैनीताल की ऊंची चोटियों व रानीखेत-मुक्तेश्वर में हुआ हिमपात।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां तेंदुए के आतंक से ग्रामीण है भयभीत बड़े हादसे का इंतेज़ार कर रहा है वन विभाग।

मौसम विभाग ने 12 जिलो में शीत लहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान अचानक गिर गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में सात और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉 कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से जुटें निकाय चुनाव की तैयारी में : सजवाण।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक बिक्रम सिह ने बताया मंगलवार को दून का मौसम शुष्क रहेगा लेकिन शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में इसका असर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *