उत्तराखंड/ भारतीय जनता पार्टी ने अपने 10 वरिष्ठ नेताओं को दी गई दायित्वों की सौगात सूची जारी की है बाद में तय होगा दर्जा पिछले लंबे वक्त से भाजपा में दायित्व बांटे जाने का इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री के लंदन जाने से पहले ही दायित्व बांटे जाने की सुगबुगाहट थी।
सूत्रों के अनुसार विदेश जाने से पहले मुख्यमंत्री अफसरों को संकेत दे गए थे।लंदन में निवेशकों से मिले रुझान से उत्साहित मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून लौटने से पहले ही दायित्वों की पहली सौगात दे दी। बुधवार देर रात शासन ने भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जाने का आदेश जारी कर दिया। इनमें पांच विभिन्न परिषदों व संस्थाओं में अध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दायित्व दिए जाने की जानकारी दी। बता दें कि पिछले लंबे वक्त से भाजपा में दायित्वों को बांटे जाने की इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री के लंदन जाने से पहले ही दायित्व बांटे जाने की सुगबुगाहट थी। सूत्रों के मुताबिक विदेश जाने से पहले सीएम अफसरों को संकेत दे गए थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पितृ पक्ष शुरू होने से पहले दायित्वों की पहली सूची जारी होने की संभावना जताई थी।