अतिवृष्टि की मार झेल रहे हिमाचल की धरती डोली भूकंप के झटको से।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

लाहौल स्पीति/ प्राकृतिक आपदा झेल रहे हिमाचल प्रदेश में अब भूकंप से धरती हिल गई है प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई जा रही है। जमीन के अंदर इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉 लालकुआ, रनसाली रेंज में खैर व सागौन के तस्करों के खिलाफ उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी नहीं की जा रही है कारवाही, आखिर किसे बचाने में लगें हैं रनसाली रेंज के अधिकारी।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी एनसीएस के मुताबिक रात 1.11 बजे तीन बार भूकंप के झटको के कारण यहां पर धरती डोल गई। इस बीच घरों में सो रहे लोग दहशत में आए गए। वे अपने घरों से बाहर निकल आए। काफी देर तक लोग सड़कों पर खड़े रहे। बताया जा रहा है कि इस बीच किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले इसी साल 14 जून को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उस वक्त भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने उस वक्त भूकंप के झटके शुक्रवार की रात 03.39 को महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉 सरकार के दावे और जमीनी हकीकत, नैनीताल जिले के ओखलकांडा में घायल महिला को डोली के सहारे 5 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया सड़क तक।

शिमला में बादल फटने से कई गांव तबाह हो गए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश अभी बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा है। अभी तक पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है जबकि 50 से ज्यादा लोग लापता हैं।

जानें क्यों आते हैं भूकंप

पृथ्वी की चार प्रमुख परतें होती हैं। इसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहा जाता है। भूवैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के
क्यों आते हैं भूकंप

पृथ्वी की चार प्रमुख परतें होती हैं। इसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 14 इंस्पेक्टर, 100 दरोगा सहित 600 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले।

भूवैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं। इसके आपस में टकराने की वजह से पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन उत्पन्न होती है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसक जाती हैं तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर होता है। हालांकि भूकंप की तीव्रता अगर अधिक होती है तो इसके झटके काफी बड़े क्षेत्रफल में महसूस किए जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *