चकराता वन प्रभाग में साढ़े चार हजार देवदार के पेड़ों के अवैध कटान की जांच लगभग पूरी हो गई है अब कई और अधिकारियों पर भी गिर सकती है गाज।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में बड़े पैमाने पर देवदार के पेड़ों के अवैध कटान मामले में कई और अधिकारियों- कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। अलग-अलग स्तरों पर चल रही जांच अंतिम चरण पर है। वहीं दूसरी ओर 17 मुकदमों में न्यायालय में सुनवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां बारातियों से भरा वाहन समाया 200 फुट गहरी खाई में 3 लोगों की हुई मौत 10 लोग गंभीर रूप से घायल।

वन विभाग का दावा है कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालय में मजबूत पैरवी की जा रही है। तत्कालीन सहायक वन संरक्षक मुकुल कुमार के नेतृत्व में अन्य वन प्रभागों के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस- प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई गांवों में लगातार एक सप्ताह से अधिक समय तक छापामारी की थी।

यह भी पढ़ें 👉 यहां देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार।

इस बीच कनासर रेंज क्षेत्र के बिनसौन, मशक तथा रजाणू में देवदार के साढ़े चार हजार से अधिक अवैध स्लीपर मिले थे। लापरवाही पर आधा दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी। वन क्षेत्राधिकारी वन दरोगा और वनरक्षकों आदि के खिलाफ निलंबन से वन विभाग में हड़कंप मच गया था। लगभग एक वर्ष बाद अलग-अलग स्तरों पर की जा रही विभागीय जांच पूरी होने वाली है। इसके बाद अवैध कटान के मामले में संलिप्त अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, पति-पत्नी व जेठ की तिकड़ी ने क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक चौरी की वारदातों को दिया अंजाम पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफतार।

डीएफओ चकराता अभिमन्यु ने बताया कि विभिन्न स्तरों पर चल रही कुछ विभागीय जांच पूर्ण हो गई हैं। कुछ में उच्च अधिकारियों की ओर से प्रभागीय स्तर से कुछ और जानकारी मांगी गई थी जो उपलब्ध करा दी गई है। मामले में दो दर्जन से अधिक आरोपियों पर 17 मुकदमे दर्ज किए गए थे। न्यायालय में सुनवाई चल रही है। विभाग अपनी ओर से मजबूत पैरवी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *