डोली उठने से चंद मिनटों पहले दुल्हन की उजड़ी दुनिया दुल्हे ने दुल्हन की गोद में तोड़ा दम।

न्यूज 13 ब्यूरो

न्यूज 13 ब्यूरो/ शादी के मंडप में खुशियां मातम में बदल गई शादी समारोह में फेरों के बाद दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया दूल्हा-दुल्हन के फेरे होने वाले थे दोनों एक दूसरे के पास बैठे थे और पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे थे इसी बीच अचानक दूल्हे ने दुल्हन की गोद में सिर रखा और दुनिया को अलविदा कह दिया मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से है जहां शादी के बाद फेरे के दौरान दूल्हे को हार्ट अटैक आया है और उसकी मौत हुई है।अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया यह घटना तब हुई जब दुल्हा और दुल्हन सात फेरे ले रहे थे फेर लेते वक्त दूल्हे को अचानक सीने में दर्द उठा और वह मंडप में ही गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद रिश्तेदारों ने और परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया जब वह नहीं उठा तो तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर के उतरायणी मेले में मुस्लिम बयक्ति द्वारा रोटी पर थूकने का मामला आया सामने पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफतार।

जहां ईसीजी करने और अन्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही घरातियों और बारातियों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया यह अचानक क्या हो गया जिसने भी यह घटना के बारे में सुना उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। हर कोई इस घटना से दुःखी है और दुल्हन का घर बसने से पहले ही उजड़ गया उसका संसार लुट गया।हर्षित की शादी शहर के तिली वार्ड में स्थित कैलाश मानसरोवर होटल में की जा रही थी। रात में धूमधाम से घोड़ा गाड़ी, बैंड बाजा, डीजे और शानदार लाइटिंग के साथ बारात लगा गई थी। सभी लोग बहुत खुश थे।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां अंगीठी की गैस से दम घुटकर पति-पत्नी की हुई मौत।

परिजन रिश्तेदार दोस्त खूब नाचते रहे इसके बाद रात लगभग 12 बजे वरमाला का कार्यक्रम हुआ। दूल्हे ने दुल्हन को दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाकर उसे अपना जीवन साथी चुना। इसके बाद लगभग 2 से 3 घंटे तक फोटो सेशन चलता रहा। दूल्हा दुल्हन ने साथ में खाना खाया और कुछ वक्त आराम करने के बाद सुबह लगभग छह बजे सात फेरे लेने की तैयारी होने लगी।

यह भी पढ़ें 👉 पर्वतीय क्षेत्रों के लिए पाले का तो मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का येलो अलर्ट भारी बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ-मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद।

सात जन्मों का साथ निभाने के लिए सात फेरे शुरू हुए। लेकिन फेरे पूरे हो पाते दूल्हे के साथ अचानक यह घटना घटित हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हर्षित का परिवार मूल रूप से जैसीनगर का रहने वाला है। लेकिन पिछले कुछ साल से सागर शहर के परकोटा में अपना निवास बनाए हुए था। दूल्हे हर्षित का अपना मेडिकल स्टोर था जिसे वह गोपालगंज में ओम मेडिकल के नाम से संचालित कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *