महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर, अपराधियों के खिलाफ हो रही है सख्त कार्यवाही : आशा नौटियाल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ राज्य में हो रहे महिला अपराध के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया जिस पर भाजपा महिला मोर्चे ने पलटवार किया है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में महिलाएं उपेक्षित है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए प्रदर्शन करने का नाटक कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉 : निर्माणाधीन स्टेडियम में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार के विरुद्ध हो कड़ी कार्यवाहीः धस्माना।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि कांग्रेस पार्टी केवल सियासी तौर पर महिलाओं की हितैषी होने का दावा कर रही है जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एक भी महिला कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया। महिलाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी का दोहरा चरित्र सबके सामने उजागर हो चुका है। विधानसभा का चुनाव हो निकाय चुनाव हों या फिर पंचायत के चुनाव हो हर स्तर पर महिलाएं अपेक्षित हैं। महिलाओं के मुद्दों को लेकर मुखर होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस पार्टी में महिला कार्यकर्ता अपने ही घर में अपेक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉 : श्रीनगर >> यहां 34 वर्षीय विवाहिता की मौत, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप।

कांग्रेसपार्टी में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ सी लगी हुई है। वर्चस्व के लिए कांग्रेस पार्टी में महिला कार्यकर्ता प्रदर्शन करने का नाटक करती है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार गंभीर है महिला अपराध के मामले में सरकार गंभीरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है अपराधियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चुस्त है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार महिला सुरक्षा को लेकर कर रहें हैं मॉनिटरिंग:-

यह भी पढ़ें 👉 : यहां नगर आयुक्त व सफाई निरीक्षक पर होगी कार्यवाही, पढ़िए पूरा ख़बर।

महिलाओं की शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर संचालित किया जा रहा है थानों में महिला एस आई की तैनाती की गई है। जिला मुख्यालयों पर महिला हेल्थ डेस्क बनाया गया है। महिलाएं अपनी शिकायतें ईमेल व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी कर सकती हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी को अपने गिरेबान में कुछ झांकना चाहिए कि उनके शासनकाल के दौरान महिलाएं कितनी सुरक्षित थी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने क्या कदम उठाए थे कांग्रेस पार्टी में महिलाएं खुद अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *