पन्नेशवर शिव मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा पूजा हवन यज्ञ व भंडारे के साथ संपन्न।

न्यूज 13 प्रतिनिधि अरुण मिश्रा चमोली

गौचर/ पन्नेशवर शिव मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा पूजा हवन यज्ञ व भंडारे के साथ संपन्न।शिव पुराण कथा सुनने से मनुष्य के कष्टों का होता है हरण। कथा वाचक शक्ति प्रसाद देवली।

नगरपालिका क्षेत्र के पनाई गांव के पन्नेशवर मंदिर में ग्यारह दिनों से आयोजित शिव पुराण कथा हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गई है। इस मौके पर वेद व्यास शक्ति प्रसाद देवली ने कहा कि भगवान शिव धैर्य के प्रतिबिम्ब है।

यह भी पढ़ें 👉 गाजियाबाद में एक कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से 3 मजदूरों के उड़े चिथड़े 6 गंम्भीर रुप से घायल।

शिव पुराण कथा श्रवण से जहां एक ओर मनुष्य के ताप श्राप समाप्त हो जाते है। वहीं दूसरी ओर मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है।इससे पहले ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ धारीनगर अलकनंदा नदी तट पर स्नान किया। व रघुनाथ मंदिर के दर्शन किए। तत् पश्चात जल यात्रा भारी संख्या में भक्तों की उपस्थिति में पनाई शिव मंदिर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉 पीएमजीएसवाई का कारनामा सड़क निर्माण का कार्य पूरा किए बीना कर रहे थे बस का ट्रायल आक्रोशित ग्रामीणों ने बस व ठेकेदार को बनाया बंधक।

तत् पश्चात पूर्णा आहुति के साथ कथा संपन्न हुई व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस मौके पर पंडित अनुसूया प्रसाद जोशी,गी्ष जोशी, मयंक थपलियाल, नागेन्द्र शास्त्री, दीपक मिश्रा, पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिगवाल,जयकृत बिष्ट, मुकेश नेगी, उमराव सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह बिष्ट,मगनानद मिश्रा , ओमप्रकाश, महेश मिश्रा के अलावा काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष भक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *