गढ़वाली राइफल के रोबिन सिंह की ब्रेन स्ट्रोक से हुई मृत्यु सैनिक सम्मान के साथ पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार पिता ने कांपते हाथों से दी बेटे को मुखाग्नि।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पौड़ी

पौड़ी/ भारतीय सेना में तैनात पौड़ी जिले के रोबिन सिंह बिष्ट की मृत्यु हुई है। वे आजकल जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां 300 मीटर गहरी खाई गिरी कार 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

रोबिन सिंह बिष्ट पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र के चौकोड़ी गांव के मूल निवासी थे। वे वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए रोबिन सिंह बिष्ट भारतीय सेना की 5 गढ़वाल राइफल्स में लांस नायक के पद तैनात थे। वे आजकल जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण उन्हें सैन्य अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉 रिहाई के बाद चैंपियन ने उड़ाई कानून की धज्जियां हूटर बाजाते हुए समर्थकों की भीड़ के साथ निकलें मूकदर्शक बनी रही पुलिस।

परन्तु बीते मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। बीते बुधवार को सेना उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव पहुंची।
पिता ने कांपते हाथों से दी बेटे को मुखाग्नि

पौड़ी जिले के 28 वर्षीय रोबिन सिंह के पिता बृजपाल सिंह बिष्ट भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार है। इन दिनों रोबिन सिंह के परिजन उसकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जलाने वाले पूर्व ग्राम प्रधान सहित 5 लोगों को मिली सजा।

अब शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। रोबिन सिंह की मौत के बाद से उनके परिवार में शौक की लहर छाई हुई है। रोबिन की माँ का रो-रोकर बेसुध पड़ी हैं। पैतृक गांव में परिजनों के अंतिम दर्शनों के बाद उनके पैत्रिक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ रोबिन का अंतिम संस्कार किया गया। रोबिन की चिता को उनके पिता बृजपाल सिंह बिष्ट ने कांपते हुए हाथों से मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *