पौड़ी गढ़वाल जिले के मल्ली बमराड़ी क्षेत्र में बैजरो रोड पर एक कार गहरी खाई ने गिर गई। हादसे में एक रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई जबकि शिक्षक की पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 65 वर्ष के जगत सिंह नेगी अपनी पुत्रवधू को उसके मायके गंगाउ छोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
पुलिस ने घायल महिला को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हादसे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।