उत्तराखंड के इन पांच जिलों में फिर से दो दिन बारिश के साथ बर्फबारी का अनुमान

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है लेकिन इससे पहले तीन दिनों तक बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 और 26 फरवरी को फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने 400 पदों पर निकाली भर्ती 28 फरवरी से आवेदन शुरू।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 25 फरवरी को राज्य के पांच जिलों में बारिश होगी। इनमें तीन जिले गढ़वाल मंडल के साथ ही दो कुमाऊं मंडल के जिले हैं। इसके बाद बुधवार 26 फरवरी को भी इन पांच जिलों में बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉 पुलिस महकमे के लिए दुःखद खबर आईपीएस केवल खुराना हुआ निधन दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस।

मौसम विभाग के अनुसार गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश होगी। वहीं दुसरी ओर कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी बारिश का अनुमान है। 25 और 26 फरवरी को इन पांच जिलों के 3200 मीटर और उससे ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 यहां नाबालिगों को वाहन सौंपना पड़ा भारी, वाहन स्वामी पर FIR, स्कूटी सीज।

राज्य के प्रमुख शहरों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। देहरादून का अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 12°C है। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज किया गया है। रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 11°C है जबकि हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 12°C है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *