पिथौरागढ़/ यहां तहसील मुख्यालय के नजदीकी उडियारी गांव में चार दिन पूर्व पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन के साथ ही सांकेतिक चक्का किया था।
ग्रामीणों महिलाओं ने सरकार पर आरोप लगाया की सरकार ने पानी तो नही दिया लेकिन उन पर मुकदमें दर्ज कर दिए। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खजान गुड्ड उडियारी गांव में पहुंचे और पानी की मांग पर ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया
और कहा जब तक ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस नही होते ओर पानी उपलब्ध नही कराया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वही विभिन्न संगठनों ने ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज होने पर आक्रोश व्यक्त किया है।