पिथौरागढ़, श्रेष्ठ पर्यटन गांव के लिए सरमोली गांव का हुआ चयन।

न्यूज़ 13 ब्यूरो/ भारत के पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव का चयन किया है। 27 सितंबर को इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी। पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव को जल्द ही देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया जाएगा। साथ ही गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार भी दिया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां कार हुई दुर्घटना ग्रस्त एक शव बरामद अन्य लोगों की खोजबीन जारी।

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के नजदीक सरमोली गांव अपनी समृद्ध संस्कृति और नैसर्गिक सुंदरता को समेटे हुए है।पर्यावरण संरक्षण के साथ गांव के लोगों ने ग्रामीण पर्यटन कोस्वरोजगार बनाया है। ईको टूरिज्म और साहसिक पर्यटन केलिए पर्यटक सरमोली गांव आते हैं। यहां से हिमालय, नंदादेवी, राजरंभा, पंचाचूली, नंदा कोट चोटियों का दृश्य मन कोभा लेता है।

यह भी पढ़ें 👉 एक साल बीतने के बाद भी अंकिता भंडारी हत्या काण्ड में न्याय नहीं मिलने पर उतराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विरोध में मुंडवाया सिर।

मंत्रालय की केंद्रीय नोडल एजेंसी ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होम स्टे के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 795 गांवों के आवेदन मिले। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर किए गए बेहतर कार्यों के लिए सरमोली गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चयनित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *