पिथौरागढ़, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष और विधायक धामी ने दिया गुंजी में धरना।

न्यूज 13 प्रतिनिधि पिथौरागढ़

पिथौरागढ़/ उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सीमांत वासियों की उपेक्षा के आरोप सरकार पर लगाते हुए धरना दिया। इस बीच उन्होंने कहा कि देश भर के अलग-अलग स्थानों से लोग ओल्ड लिपु पहुंच कर कैलास दर्शन कर रहे हैं परंतु स्थानीय लोगों को जाने की अनुमति तक नही दी जा रही है। जो सरासर स्थानीय लोगों की उपेक्षा को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉 धामी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, उपनल कर्मचारियों को नियमित करने का दिया आदेश।

भारत में पहली बार सीमा के अवैतनिक प्रहरियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है। स्थानीय जनता के प्रति सरकार की इस अवहेलना को कांग्रेस सहन नहीं करेगी और इस मामले में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉 देह व्यापार के अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

इस बीच उन्होंने पर्यटन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कहते हुए सरकार से तत्काल कैलास दर्शन यात्रा संचालन के लिए स्थानीय लोगों को अनुमति प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की भूमि पर सेना द्वारा किए जा रहे कब्जे पर भी रोष जताया। धरने के दौरान विधायक हरीश धामी ने कहा कि स्थानीय लोगों को ओल्ड लिपु जाने की अनुमति नहीं देना सीमांत की जनता को अपमानित करना है। जिससे जनता में रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां एक और घुसखोर भ्रष्ट अधिकारी को विजिलेंस ने 6 हजार की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को ओल्ड लिपु जाने की इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व पूर्व विधायक रणजीत रावत का जौलजीबी पहुंचने पर विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप पाल कांग्रेस जिलाध्यक्ष डीडीहाट मनोहर टोलिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदा बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज मेहरा, बागेश्वर जिलाध्यक्ष भगत डसीला, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, खीमराज जोशी, राजू धामी, ईश्वर भंडारी, धीरेंद्र धर्मशक्तू, धारचूला ब्लाक अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, रामू रोकाया, डा. रमेश चंद, प्रकाश पेतोला, सुनील कुमार, जीवन मेहरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *